फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गड्ढे बंद नहीं करने पर भड़के ग्रामीण, तहसील में प्रदर्शन

गड्ढे बंद नहीं करने पर भड़के ग्रामीण, तहसील में प्रदर्शन

Sun, 16 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे बंद नहीं करने पर भड़के ग्रामीण, तहसील में प्रदर्शन
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीईएल रोड पर खोदे गए गड्ढों के कारण घरों में पानी घुस रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गड्ढों को बंद कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को बीईएल रोड के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना था कि बीईएल रोड पर वन चौकी मैदान के निकट स्थित तिराहे पर लोनिवि ने नाला निर्माण के लिए गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने के बाद सड़क के किनारे बने मकानों व दुकानों की नीवों के नीचे घुस रहा है। पानी के नींव में जाने से घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं। इससे ग्रामीणों में भय है। शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि लोनिवि द्वारा खोदे गए इन गड्ढों को जल्द नहीं भरा गया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी से लोनिवि को खोदे गए गड्ढों को भरने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। इस अवसर पर नंदलाल धनकर, मनमोहन सिंह, बृजमोहन, ताजबर सिंह, इंद्र सिंह, मनजीत, जगत तिवारी व हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed