{"_id":"5b955412867a557feb4e2240","slug":"161536513042-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौ के मॉडल रेन अलार्म को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौ के मॉडल रेन अलार्म को मिला प्रथम स्थान
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र शिवम, मनमोहन, अमित, सागर राजपूत व साहिल के मॉडल रेन अलार्म ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
शनिवार को विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने वैज्ञानिक सोच को मॉडलों के माध्यम से उजागर किया। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। चल मॉडल में कक्षा नौ के छात्र शिवम, मनमोहन, अमित, सागर राजपूत, साहिल के मॉडल रेन अलार्म को प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह की छात्रा दीक्षा, आंचल के मॉडल ऑटोमैटिक कंट्रोल लॉक डोर को द्वितीय और कक्षा सात की छात्रा पायल, आयुषी, रक्षित, सलोनी के मॉडल सेल्फ वाटरिंग इन प्लांट्स ने तृतीय स्थान पाया। अचल मॉडलों में कक्षा नौ के आयुष, अमन, गौरांगी, अंशिका के मॉडल एग्रीकल्चर को प्रथम, कक्षा नौ की ही खुशी, राहुल, आकांक्षा, पूर्णिमा, स्वाति, आकृति, अभिजीत व आदित्य के मॉडल ग्लोबल वार्मिंग को द्वितीय व कक्षा नौ और कक्षा 11 के छात्रों देवेश, दीपक, प्रियांशु, सिमरन, गुरुप्रीत के शिक्षा के मॉडल डैम को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक सुभाष चंद्र ढौंडियाल, प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम खंतवाल, प्रधानाचार्य डा. गिरीश उनियाल व आरसी मधवाल आदि मौजूद रहे।
-फोटो
छात्राओं ने बनाए मानव संरचना के मॉडल
आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। विज्ञान वीथिका की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में मानव शरीर की आंतरिक संरचना विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने मानव संरचना के 25 मॉडल बनाए। प्रतियोगिता में विद्यालय की 210 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु नेगी ने किया। विज्ञान वीथिका के संस्थापक विवेक गौड़ ने छात्राओं को मानव शरीर के आंतरिक अंगों की संरचना एवं उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर विभिन्न संरचनात्मक स्तरों का एक जटिल संगठन है, इसकी शुरुआत परमाणुओं, अणुओं और यौगिकों से होती है। कोशिकाएं ऊतक अंग एवं जटिल संस्थान या तंत्र आपस में मिलकर संपूर्ण मानव का निर्माण करते हैं। इस दौरान छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों को प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने क्रियात्मकता, रचनात्मकता, कटिंग, पेस्टिंग, पेंटिंग एवं सामूहिक रूप से कार्य करने की कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अलका बिष्ट, सेवानिवृत्त अध्यापक अजय कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।