फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शहीद मनदीप के नाम पर बनेगा विशाल स्मृति द्वार: डा. हरक

शहीद मनदीप के नाम पर बनेगा विशाल स्मृति द्वार: डा. हरक

Mon, 13 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शहीद मनदीप के नाम पर बनेगा विशाल स्मृति द्वार: डा. हरक
कोटद्वार। क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत शहीद मनदीप रावत के घर पहुंचकर परिजनों से मिले। उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री ने सरकार की ओर से परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शहीद मनदीप रावत के नाम पर स्मृति द्वार बनेगा।
विज्ञापन

सोमवार को शिवपुर स्थित शहीद मनदीप के आवास पर पहुंचे वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है और सैनिकों की कई वीर गाथाओं से इसका नाता रहा है। शहीद मनदीप ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया है। वह देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं, जिसका देश हमेशा ऋणी रहेगा। कहा कि शहीद मनदीप की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कोटद्वार-बदरीनाथ मार्ग और चिलरखाल-हरिद्वार मार्ग पर विशाल शहीद स्मृति द्वारा बनाया जाएगा। उन्होंने एक सड़क का नाम शहीद मनदीप के नाम पर रखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की तर्ज पर प्रदेश सरकार की किसी अन्य योजना को शहीद मनदीप के नाम पर रखवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, सुरेंद्र गुसाईं, मुकेश नेगी, सुधीर बहुगुणा व नरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed