{"_id":"5b6f196d4f1c1beb258b4639","slug":"161534007661-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में नहीं बन सका 3 किमी मंज्याड़ी-लदोखी कफल्डी मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में नहीं बन सका 3 किमी मंज्याड़ी-लदोखी कफल्डी मोटर मार्ग
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मालन घाटी के कई गांवों को यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए वर्ष 2011 में स्वीकृत तीन किमी मंज्याड़ी-लदोखी-कफल्डी मोटर मार्ग का सात साल में भी निर्माण न होने से ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भड़के हुए हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को मंज्याड़ी में बैठक कर लोक निर्माण विभाग और सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश रावत की अध्यक्षता में मंज्याड़ी में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही अनावश्यक देरी के लिए लोक निर्माण विभाग, शासन और प्रशासन की लचर कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता लंबे समय से अपने विधायकों से मांग कर रही है। सरकार वर्ष 2011 में सड़क के निर्माण के लिए प्रथम चरण का शासनादेश जारी कर चुकी है, लेकिन तब से सड़क निर्माण का कार्य केवल सर्वे और एलाइनमेंट से आगे नहीं बढ़ सका है।
बैठक में ग्राम पंचायत मंज्याड़ी की प्रधान वरीसा बेगम, लदोखी की प्रधान रोशनी बेगम, ग्रामीण नीलम देवी, हरेंद्र सिंह, चैत सिंह, कल्याण सिंह, चंद्रकला देवी, सत्यपाल सिंह, धीरज सिंह और तीरथ सिंह ने कहा कि सड़क न बनने से ग्रामीणों को कई किमी की पैदल दूरी तय कर मुख्य सड़क और सड़क से गांव तक आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मंज्याड़ी-लदोखी-कफल्डी मार्ग के द्वितीय चरण की स्वीकृति समेत रिवाइज रेट का आगणन शासन को भेजा गया है।
-सुधीर नैथानी, एई लोनिवि दुगड्डा।