{"_id":"5b44e4b24f1c1b56238b5a11","slug":"161531241650-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के पैसे का हो सदुपयोग-दिलीप रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के पैसे का हो सदुपयोग-दिलीप रावत
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयहरीखाल। क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत ने जयहरीखाल ब्लाक के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
मंगलवार को विधायकनिधि से पौखाल में बने यात्री शेड का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों मेें खर्च होने वाला धन जनता का होता है, इसलिए उसका सदुपयोग होना चाहिए। विधायक ने तीन किमी लिगंवाना से होली-कूरा मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में पौखाल व सुरमाडी के ग्रामीणों ने गांव में पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए भैरव गढी पंपिंग योजना को जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। प्रधान संघ के अध्यक्ष हरि मोहन रावत ने आईटीआई को लोनिवि के खाली भवन में स्थानांतरित करवाने की मांग की।
विधायक दिलीप रावत ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए। कहा कि भैरव गढी पंपिंग योजना शीघ्र पूरा हो रहा है। उन्होंने सकमुंडा में प्रस्तावित झील के लिए भी दो किमी सड़क निर्माण की घोषणा की। कहा कि सकमुण्डा झील में भविष्य में बोंटिग आदि का लुत्फ उठाने को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, प्रधान संघ के अध्यक्ष हरि मोहन रावत, कर्नल कुलदीप गुसाईं , प्रधान बाडियूं विनोद रावत, सूर्यदेव शाह, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, रश्मि रौथाण, किरण बौंठियाल, अजय शंकर ढौडियाल आदि मौजूद रहे। संचालन दिगंबर सिंह नेगी ने किया।