फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोनिवि कर्मचारियों को मिले पुरानी पेंशन योजना का लाभ

लोनिवि कर्मचारियों को मिले पुरानी पेंशन योजना का लाभ

Wed, 13 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि कर्मचारियों को मिले पुरानी पेंशन योजना का लाभ
कोटद्वार। लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में सरकार से पुरानी पेंशन का लाभ देने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया तो संघ को विवश होकर कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लोनिवि निरीक्षण भवन कोटद्वार में आयोजित संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला संयुक्त मंत्री संतोष जखमोला ने पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की कार्यवाही की जानकारी दी। दुगड्डा के खंडीय सचिव घनानंद बहुगुणा और लैंसडौन के खंडीय सचिव विजय सिंह ने बताया कि संगठन लोनिवि के फील्ड में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 25 से 30 साल की सेवा करने के बाद वर्कचार्ज से सेवानिवृत्ति तक की गई सेवाओं को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग कर रही है, लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण संगठन को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। हाईकोर्ट ने इस मसले को एक साल पूर्व निस्तारित करते हुए सरकार को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने के आदेश दिए। इस पर सरकार और विभाग की ओर से इस मामले में राजकोषीय घाटा होने का हवाला देते हुए पुन: विशेष अपील दायर की गई। इस अपील को निस्तारित करते हुए हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को पेंशन देने के आदेश विभाग और प्रदेश सरकार को दिए हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी विशेष अपील को निरस्त कर दिया है। बैठक में देवेंद्र ध्यानी, जगदीश सिंह, दर्शन सिंह व राकेश सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed