{"_id":"5b1d5dcb4f1c1bb51e8b51ea","slug":"161528651211-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि चार साल में नहीं बना पाया तीन किमी. नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि चार साल में नहीं बना पाया तीन किमी. नाली
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली देवी रोड पर आवागमन कर रहे राहगीरों और सड़क से सटी आबादी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आलम यह है कि विभाग चार साल से तीन किमी सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं कर पाया। इसके चलते मार्ग पर हो रहे जलभराव और घरों में घुस रहे बरसाती पानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
वर्ष 2014 में लोक निर्माण विभाग ने देवी रोड पर नजीबाबाद चौराहा से सिमलचौड़ तक तीन किमी नाली निर्माण का काम शुरू किया था, लेकिन आज तक नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया। आधी अधूरी बनी नालियों में निकासी नहीं होने के कारण चार साल से पानी सड़क पर जमा हो रहा है। यह सड़क से घरों में घुस रहा है, जिसके कारण लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
स्थानीय नागरिक महेश देवरानी, बृजमोहन भंडारी, सुनीता बिष्ट व विजय ध्यानी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की सुस्ती के चलते चार साल से लोग देवी रोड पर जलभराव से लोग परेशान हैं। कई बार इसकी शिकायत विभाग के आला अधिकारियों से की गई, लेकिन नाली निर्माण में विभाग लापरवाही बरत रहा है। नालियों में पर्याप्त निकासी न होने से जलभराव से लोग परेशान हैं। उन्होंने बरसात से पहले नालियों का काम पूरा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि देवी रोड पर कुछ जगह नाली निर्माण को लेकर विवाद है। इसके कारण नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र नाली का निर्माण पूूरा कर लिया जाएगा।
-फोटो