{"_id":"5ad0e64a4f1c1b5c098b45a3","slug":"161523639882-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरकालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण के लिए 160वें दिन धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरकालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण के लिए 160वें दिन धरना-प्रदर्शन जारी
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर द्वारीखाल ब्लाक के कांडाखाल बाजार में संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 160वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार की ओर से विद्यालय के प्रांतीयकरण की घोषणा होने के बावजूद शासनादेश जारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांडाखाल इंटर कालेज बचाओ संघर्ष समिति के सचिव मदन कंडवाल की अगुवाई में हुए धरना-प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कहा कि क्षेत्रवासी दो साल से इंटर कालेज के प्रांतीयकरण की मांग कर रहे हैं। वर्षों से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। 540 छात्र संख्या वाला कांडाखाल विद्यालय आज मात्र 250 छात्र-छात्राओं में सिमटकर रह गया है। मात्र तीन रेगुलर अध्यापकों के भरोसे विद्यालय चल रहा है। चार स्वयं सेवक अध्यापकों की व्यवस्था स्थानीय जनता और अभिभावकों की ओर से की गई है। ऐसे में विद्यालय का प्रांतीयकरण होना जरूरी है।
धरना-प्रदर्शन में संघर्ष समिति के विद्या दत्त भट्ट, महेशानंद धूलिया, दुर्गा प्रसाद कंडवाल, आनंदमणि, महेशपाल, महावीर प्रसाद सुंडल, मंशाराम, भगत सिंह, जगदीश बड़थ्वाल, ओमप्रकाश, मिक्की भाई, कृपाल सिंह, नंदन सिंह, धर्मपाल सिंह, मीना देवी, प्रकाश तोमर व मोहन सिंह आदि शामिल थे।