फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पीसीएस-2010 टॉपर एसडीएम पुरोला शैलेंद्र नेगी ने बच्चों को दिए टिप्स

पीसीएस-2010 टॉपर एसडीएम पुरोला शैलेंद्र नेगी ने बच्चों को दिए टिप्स

Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस-2010 टॉपर एसडीएम पुरोला शैलेंद्र नेगी ने बच्चों को दिए टिप्स
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में पीसीएस-2010 टॉपर एसडीएम शैैलेंद्र सिंह नेगी और मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीआईसी कोटद्वार में दोनों अतिथियों ने बच्चों को कड़ी मेहनत की नसीहत दी। कहा कि शिक्षा प्राप्त करने की लगन और लगातार मेहनत करने वाले छात्र को ही सफलता प्राप्त होती है। एक बार विफल होने के बाद छात्र-छात्राओं को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि पहले से अच्छी तैयारी के साथ अपना मुकाम हासिल करने में जुट जाना चाहिए। कहा कि आज पौधरोपण करने की होड़ सी लग गई है, लेकिन पेड़ लगाकर लोग भूल जाते हैं। आज पौधारोपण के साथ ही उसके संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों से भावनात्मक लगाव भी जरूरी होता है। संचालन प्रधानाचार्य जगमोहन रावत ने किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र पांथरी, चंद्रमोहन असवाल, कुलदीप मैंदोला, मनमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed