{"_id":"59e0f2534f1c1b74698b590a","slug":"161507914323-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुकृति ने विश्व पटल पर बिखेरें भारतीय संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुकृति ने विश्व पटल पर बिखेरें भारतीय संस्कृति के रंग
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता के तहत वियतनाम की क्वीनहो सिटी में आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता में भारतीय बाला अनकृति गुसाईं ने भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग बिखेरे। इस प्रतियोगिता में अनुकृति गुसाईं समेत आठ सुंदरियों को फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में 80 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। वेशभूषा प्रतियोगिता का विषय ‘स्टॉप द हेट, लेट मेडिटेड’ था। इस थीम पर अनुकुति ने अपने पहनावे में राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित किया।
अनुकृति की मां नर्बदा गुसाईं ने फोन पर बताया कि अनुकृति ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों, देश की धरोहर ताजमहल, भारतीय आभूषण के अनेकों रूपों, उत्तराखंड का योग चित्रण सिर पर भगवान सूर्यदेव का मॉडल हाथ पर चक्र धारण कर देश की समृद्ध संस्कृति से विश्व को रूबरू कराते हुए विश्व शांति का संदेश दिया।
वहीं, अनुकृति ने बताया कि जिस प्रकार सूर्यदेव अपनी रोशनी पूरे विश्व में एक समान करते हैं, उसी प्रकार से पूरे विश्व के लोगों में समानता और एकता हो। युद्ध और हिंसा मानवता के दुश्मन हैं। स्टाप द वार को लेकर वह अपना संदेश इस मंच के माध्यम से दे रही है। प्रतियोगिता 25 अक्तूबर तक चलेगी।