फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बालीवाल में पोखड़ा, रिखणीखाल, पौड़ी, एकेश्वर, कल्जीखाल और कोट रहा अव्वल

बालीवाल में पोखड़ा, रिखणीखाल, पौड़ी, एकेश्वर, कल्जीखाल और कोट रहा अव्वल

Wed, 23 Aug 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बालीवाल में पोखड़ा, रिखणीखाल, पौड़ी, एकेश्वर, कल्जीखाल और कोट रहा अव्वल
भाबर/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मोटाढांक इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 67वीं जनपदीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन की बालीबाल प्रतियोगिता में पोखड़ा, रिखणीखाल, पौड़ी, एकेश्वर, कल्जीखाल और कोट विकासखंड अव्वल रहे।
विज्ञापन

बालीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में पोखड़ा ने जयहरीखाल को (2-0) से, रिखणीखाल ने द्वारीखाल को (2-0) से, पौड़ी ने पाबौ को (2-0) से, एकेश्वर ने नैनीडांडा को (2-01) से, कल्जीखाल ने खिर्सू और कोट ने थलीसैंण को (2-01) से पराजित किया। बालीबाल के सीनियर बालिका वर्ग में पौड़ी ने रिखणीखाल को (2-01) से और जयहरीखाल ने नैनीडांडा को (2-01) से पराजित किया। इसके अलावा जूनियर बालिका कबड्डी में बीरोंखाल ने नैनीडांडा को (19-15) से, थलीसैंण ने द्वारीखाल को (19-11) से और खिर्सू ने पाबौ को (21-16) से पराजित किया। सब जूनियर बालक वर्ग में बीरोंखाल ने नैनीडांडा, द्वारीखाल ने जयहरीखाल, बालिका वर्ग में रिखणीखाल ने कोट को, जयहरीखाल ने दुगड्डा को, यमकेश्वर ने नैनीडांडा को और खिर्सू ने पोखड़ा को पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कोट ने पोखड़ा को (18-16) से, थलीसैंण ने पाबौ को (20-07) से पराजित किया। सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में दुगड्डा ने बीरोंखाल को (6-01) से, पोखड़ा ने जयहरीखाल को (9-01) से, द्वारीखाल ने दुगड्डा को (12-01) से, पोखड़ा ने खिर्सू को (3-02) से पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में द्वारीखाल ने रिखणीखाल को (4-01) से, दुगड्डा ने जयहरीखाल को (6-04) से और सेमीफाइनल में पोखड़ा ने दुगड्डा को (14-0) से पराजित किया। जूनियर बालिका खो-खो में दुगड्डा ने कल्जीखाल को (7-0) से, कोट ने जयहरीखाल को (11-0) से, पोखड़ा ने खिर्सू को (10-01) से, द्वारीखाल ने नैनीडांडा को (7-01) से पराजित किया। बालिका जूनियर वर्ग में द्वारीखाल ने कल्जीखाल को (8-01) से, बीरोंखाल ने यमकेश्वर को (6-02), पोखड़ा ने खिर्सू को (7-1), दुगड्डा ने नैनीडांडा को (3-2) से पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जयहरीखाल ने बीरोंखाल को (7-0) से, पाबौ ने थलीसैंण को (7-0), खिर्सू ने नैनीडांडा को (3-01) से पराजित किया। बालक सीनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पौड़ी ने बीरोंखाल को (4-0) से, पोखड़ा ने एकेश्वर को (5-01) से, जयहरीखाल ने यमकेश्वर को (4-03) से, खिर्सू ने थलीसैंण को (2-01) से और दुगड्डा ने पोखड़ा को (3-0) से पराजित किया। प्रतियोगिता में कृपाल सिंह पटवाल, दर्शनी रावत, भागीरथी देवी, राकेश केष्टवाल, अनिल नेगी, संग्राम सिंह, सिद्धार्थ कोटनाला, विनोद पंत, मधुसूदन पंत, गजपाल गुसांई, मोहनी जैन, मनीष सुंद्रियाल, मनीष रावत और शैलेंद्र पांथरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed