{"_id":"5991d0fb4f1c1ba6768b4574","slug":"161502728443-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. आशुतोष ने बांटे 25 हजार औषधीय, फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. आशुतोष ने बांटे 25 हजार औषधीय, फलदार पौधे
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. आशुतोष पंत की ओर से अपने स्व. पिता सुशील चंद्र पंत की स्मृति में क्षेत्रवासियों को ढाई हजार पौधे निशुल्क वितरित किए। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने लोगों को पौधे वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सोमवार को निंबूचौड़ में एसबीएन ब्राइट करियर स्कूल में आयोजित समारोह का प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पहला पौधा भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए पौधरोपण करना सभी का कर्तव्य है। इस अवसर उन्होंने लोगों को आम, नींबू, कटहल, तेजपात, आंवला, अनार आदि के करीब ढाई हजार पौधे वितरित किए।
डा. आशुतोष ने कहा कि वह अपने स्व. पिताजी की प्रेरणा से निजी संसाधनों से वर्ष 1988 से निरंतर विभिन्न स्थानों में लोगों को निशुल्क औषधीय और फलदार पौधे वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डा. विजय राणा, डा. केके धस्माना, डा. अतुल नेगी, डा. जयदीप बिष्ट, डा. अजय नेेगी, डा. दीनदयाल द्विवेदी, डा. जितेंद्र भाटिया, गणेश ध्यानी, धनवीर राणा आदि मौजूद थे।