{"_id":"5d0677fc8ebc3e578a54a13b","slug":"156070500819-kotdwar-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा तैयारियों की खुली पोल, एनएच पर एक घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा तैयारियों की खुली पोल, एनएच पर एक घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की सभी तैयारियां वीकेंड पर धरी की धरी रह गईं। पुलिस ने एनएच पर जाम को देखते हुए चारधाम यात्रा को देवी मंदिर-घराट होते हुए गिंवईस्रोत में एनएच पर लाने के लिए साइन बोर्ड भी लगाए, लेकिन जानकारी के अभाव में सभी वाहन एनएच से होते हुए गुजरे, जिससे एनएच पर तीन किमी से लेकर मालवीय उद्यान तक जाम की स्थिति रही। जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चारधाम यात्रा में लगातार तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ के चलते यात्रा हांफने लगी थी। 12 जून को गंगा दशहरा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त और पुलिस महानिदेशक ने यात्रा को कोटद्वार के रास्ते शुरू करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार के रास्ते यात्रा शुरू होने पर तैयारियां शुरू कर दी। इसके तहत एनएच पर पहले से ही जाम की स्थिति को देखते हुए कौड़िया तिराहे से यात्रा मार्ग को डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई थी। नए रूट पर यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए कौड़िया, देवी मंदिर, घराट और गिंवईस्रोत में बाकायदा केदारनाथ, बदरीनाथ यात्रा रूट के साइन बोर्ड भी लगाए गए, लेकिन रविवार को पुलिस की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। रविवार को सिद्धबली में जिला बिजनौर के साथ ही अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ ही अन्य वाहनों से पहुंचे। इसके साथ ही रविवार का दिन होने के कारण दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री वाहन भी कोटद्वार के रास्ते यात्रा पर निकले, लेकिन पुलिस चारधाम यात्रा वाहनों को तय डायवर्ट रूट से ले जाने में असफल रही। करीब साढ़े ग्यारह बजे अव्यवस्थाओं के चलते एनएच पर तीन किमी से लेकर मालवीय उद्यान तक लंबा जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए थाने से अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद एनएच पर जाम खोलने में सफल हुई।
-फोटो