फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

Sun, 16 Jun 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग  दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
कोटद्वार। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खूनीबड़ निवासी इंद्र सिंह (59) पुत्र विनोद सिंह जिला सहकारी बैंक सतपुली में कार्यरत हैं। रविवार को वह फोटो स्टेट कराने के लिए पैदल ही बीईएल जा रहे थे। इस दौरान बीईएल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनको गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर, शनिवार देर रात देवी मंदिर में एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पदमपुर निवासी शुभम सिंह (22) पुत्र विनोद और पूरण सिंह (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed