फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों का सामान राख

गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों का सामान राख

Sat, 15 Jun 2019 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों का सामान राख
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के हल्दूखाता स्थित एक घर में गैस सिलिंडर से रिसाव होने के कारण आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो गया। लोगों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे हल्दूखाता तल्ला निवासी रश्मि देवी गैस पर खाना बना रही थीं। तभी उनके सिलिंडर की गैस खत्म हो गई। उनके पति वीरेंद्र नेगी ने पुराना सिलिंडर हटाकर नया सिलिंडर लगाया। जैसे ही नए सिलिंडर से गैस जलाई, सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते खिड़की के परदों ने आग पकड़ ली। इससे कमरे में आग फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना कलालघाटी पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड को दी। लोगों ने सिलिंडर को घर से बाहर निकाल कर आंगन में फेंक दिया। करीब साढ़े सात बजे फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आगजनी से टीवी, कूलर, पंखे व बिस्तर समेत हजारों का सामान राख हो गया है। लोगों की सजगता से जहां बड़ा हादसा टल गया, वहीं घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed