फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   438 युवाओं ने पूरी की दौड़ की पहली सीढ़ी

438 युवाओं ने पूरी की दौड़ की पहली सीढ़ी

Wed, 12 Jun 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
438 युवाओं ने पूरी की दौड़ की पहली सीढ़ी
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन बुधवार को देहरादून जिले की पांच तहसीलों के 2875 युवाओं ने भर्ती के लिए दमखम दिखाया। इसमें से 438 युवाओं ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ पूरी की।
विज्ञापन

बुधवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में देहरादून जिले की त्यूनी, कालसी, देहरादून, डोईवाला और विकासनगर तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए कुल 4716 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 2875 युवाओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे भर्ती के लिए गबर सिंह कैंप भर्ती इंट्री प्वाइंट काशीरामपुर तल्ला में युवाओं की लाइन लग गई थी। करीब एक बजे युवाओं को गबर सिंह कैंप में प्रवेश दिया गया। शुरुआती चरण में युवाओं के प्रवेशपत्रों की बार कोड स्कैनिंग की गई। बार कोड स्कैन में सही प्रवेशपत्र पाए जाने वाले युवाओं को कैंप के बलवीर स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए ले जाया गया, लेकिन दौड़ शुरू होने से पहले मौसम खराब हो गया। बारिश के कारण युवाओं के प्रवेशपत्र भीगकर खराब हो गए और बलवीर स्टेडियम में दौड़ की व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गईं। बारिश बंद होने के बाद दौड़ने के ट्रैक और व्यवस्थाएं बनाई गईं। दौड़ के लिए चयनित युवाओं के दोबारा से प्रवेेशपत्र बनाए जाने के बाद करीब साढ़े सात बजे से दौड़ प्रारंभ हुई। सेना भर्ती अधिकारियों की निगरानी में 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में मात्र 438 युवा ही दौड़ पूरी करने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि तहसील स्तर की भर्ती का पहला चरण संपन्न हो गया है। बृहस्पतिवार से दौड़ और शारीरिक परीक्षण में पास हुए युवाओं की मेडिकल जांच की जाएगी। इसके बाद मेडिकल में पास हुए युवाओं की लिखित परीक्षा की तैयारी की जाएगी।


सेना भर्ती दौड़ में दो युवक घायल
कोटद्वार। सेना भर्ती रैली के आखिरी दिन देेहरादून जिले के युवाओं की दौड़ में दो युवक दौड़ के दौरान घायल हो गए। उन्हें कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गबर सिंह कैंप में ड्यूटी पर तैनात फार्मेसिस्ट डीएस नेगी ने बताया कि बुधवार सुबह दौड़ के दौरान पांव फिसलने से गढ़ी कैंट देहरादून निवासी द्विवेश रावत पुत्र दिनेश रावत और विकास त्यागी पुत्र आजादवीर के पांव में गंभीर चोट आ गई है। उन्हें भर्ती ग्राउंड में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed