फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सेना भर्ती के लिए 3314 युवाओं ने दौड़ में लगाया जोर

सेना भर्ती के लिए 3314 युवाओं ने दौड़ में लगाया जोर

Sat, 08 Jun 2019 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए 3314 युवाओं ने दौड़ में लगाया जोर
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के छठे दिन शनिवार को पौड़ी जिले की तीन तहसीलों के 3314 युवाओं ने भर्ती में दमखम दिखाया। इसमें से 406 युवाओं ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ को पूरा कर भर्ती रैली की पहली सीढ़ी पार की।
विज्ञापन

शनिवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में पौड़ी जिले की पौड़ी, यमकेश्वर और सतपुली तहसील के युवाओं की भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती के लिए कुल 4012 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 698 युवाओं के अनुपस्थित रहने पर 3314 ने भर्ती में प्रतिभाग किया। शुक्रवार रात के 12 बजे भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में लाइन लग गई थी। करीब एक बजे भर्ती के लिए युवाओं को गबर सिंह कैंप में प्रवेश दिया गया। शुरुआती चरण में कई युवा लंबाई कम होने पर मैदान से बाहर कर दिए गए। लंबाई की माप को पार करने वाले युवाओं को कैंप के बीरबल स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए ले जाया गया, जहां भर्ती अधिकारियों की निगरानी में 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में 406 युवाओं ने दौड़ को पूरा कर भर्ती के अगले पायदान में प्रवेश किया। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद आंखों और अंगूठे के निशान स्कैन किए गए। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि रविवार को पौड़ी जिले के धुमाकोट, थलीसैंण, चाकीसैंण, श्रीनगर, जाखनीखाल, बीरोखाल और चौबट्टाखाल तहसील के युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed