{"_id":"5cfbeec0bdec22075a3bf1be","slug":"156001452119-kotdwar-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति और स्थानातंरण न होने पर भड़का शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति और स्थानातंरण न होने पर भड़का शिक्षक संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति और विगत तीन वर्षों से स्थानांतरण नहीं करने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द पदोन्नति और स्थानांतरण करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने जुलाई में आंदोलन की चेतावनी दी है।
कोटद्वार स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की गिरती शैक्षणिक व्यवस्थाओें के लिए प्रदेश सरकार और शीर्ष अधिकारी स्वयं जिम्मेदार हैं। कहा कि शिक्षक वर्षों से एक न्याय परख व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार व अधिकारियों की शिक्षा के प्रति उदासीन रवैये के कारण सरकारी विद्यालयों की शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। कहा कि प्रदेश में अधिकांश विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं और प्रदेश सरकार विगत दो वर्षों से एलटी से प्रवक्ता संवर्ग में पदोन्नतियां लटकाए हुए है। इस कारण शिक्षक एक ही संवर्ग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि वर्षों से दुर्गम विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक स्थानांतरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन हर साल शिक्षकों को स्थानांतरण के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 20 जून तक पदोन्नतियां व स्थानांतरण की मांग पूरी नहीं की गई तो जुलाई में प्रत्येक ब्लॉक स्तर से आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में राजेंद्र भंडारी, बिजेंद्र बिष्ट, राजेश कुकरेती, डब्बल सिंह, मुकेश रावत, बलवीर सिंह रावत, धीरेंद्र रावत, पंकज ध्यानी, रतन सिंह बिष्ट, रवींद्र रावत, अनीता आर्य, जयवीर बिष्ट, सरिता रौतेला व कांता रावत आदि मौजूद रहे।