फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जनजागरूकता रैली

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जनजागरूकता रैली

Tue, 04 Jun 2019 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जनजागरूकता रैली
लैंसडौन। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भूमि संरक्षण वन प्रभाग और आर्मी स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को नगर में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर पॉलिथीन के खतरों से आगाह कर सामान लाने के लिए कपड़े के थैलों का उपयोग करने को प्रेरित किया और कपड़े के थैलों का वितरण किया।
विज्ञापन

आर्मी स्कूल में प्रधानाचार्य बिजेंद्र सुंद्रियाल, प्रभागीय वनाधिकारी इंद्रेश उपाध्याय, उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरीश बेलवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्र और कर्मचारी नारे व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस मौके पर स्कूली छात्रों व वन कर्मचारियों ने लोगों का आह्वान किया कि वन एवं वन्य प्राणियों का संरक्षण व संवर्द्धन जरूरी है। रैली के बाद आर्मी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग से व्याख्या ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, खुशी चौहान और आयुष्मान सुंद्रियाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से नंदिनी गुप्ता प्रथम, हर्षवर्द्धन द्वितीय, अक्षरा त्यागी तृतीय स्थान पर रहे। समापन पर डीएफओ इंद्रेश उपाध्याय ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान का सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल, हरक सिंह दानू, भजन सिंह, ललित उपाध्याय व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed