फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में समस्याओं पर हुआ विमर्श

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में समस्याओं पर हुआ विमर्श

Sun, 02 Jun 2019 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में समस्याओं पर हुआ विमर्श
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार और दुगड्डा शाखा के कर्मियों की बैठक में वेतन विसंगति व पदोन्नति सहित अन्य समस्याओं पर विमर्श किया गया।
विज्ञापन

यहां आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत अनुदेशकों की कार्यदेशकों के पदों पर पदोन्नति करने की मांग शासन से की गई है। इस संबंध में प्रांतीय पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल चार जून को प्रमुख सचिव कार्मिक और सचिव तकनीकी शिक्षा से भेंटकर पदोन्नति की मांग पर कार्रवाई करने की मांग करेगा। तिवारी ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मुख्य मांग 10, 16 और 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा पर पूर्व की भांति एसीपी का लाभ देने के लिए शासनादेश जारी किया जाना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले समस्त शासनादेशों का लाभ निगम, निकाय कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए। बैठक में डा. रमेश पोखरियाल निशंक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई गई। बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर संघ निर्माण विभाग के शाखा अध्यक्ष अभिनव दीक्षित, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन निर्माण विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीपी नौटियाल, राजकीय महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवरतन सिंह नेगी, निकाय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री वीर सिंह घाघट, लोनिवि वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह गोदियाल, नरेश सिंह, आलोक कठैत, राजेश रावत, विकास बड़थ्वाल, दीपक बहुगुणा, अशोक कुमार व उमेश डोबरियाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह गोदियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed