{"_id":"5ceeb450bdec22070d45ab63","slug":"155914764711-kotdwar-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्नीक के छात्र ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्नीक के छात्र ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। सतपुली पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया। पुलिस को छात्र के कमरे से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग के कारण स्वेच्छा से मौत को गले लगाने की बात लिखी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सतपुली के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि रिखणीखाल विकासखंड के टकोली गांव का निवासी सावंत (21) पुत्र हीरा सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक सतपुली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। वह विकास मोहल्ले में किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार शाम उसने अपने कमरे में पंखे के हुक से लटककर फांसी लगा ली। युवक के साथियों ने पुलिस को बताया कि कई दफा उसे काल किए जाने पर जब फोन नहीं उठा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कमरे की खिड़की से झांककर अंदर देखा तो सावंत को पंखे लटकते पाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुसाइट नोट में प्रेमिका की कहीं और शादी तय होने के कारण आत्महत्या की बात लिखी गई है। सावंत ने किसी को भी कसूरवार न मानते हुए अपने माता पिता के सपनों को पूरा न कर पाने के लिए माफी मांगी है। साथ ही भाई को खूब तरक्की कर माता-पिता का ध्यान रखने को कहा है।