फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   निर्माण के दो साल बाद भी चालू नहीं हुआ ओवर हेड टैंक, ग्रामीण भड़के

निर्माण के दो साल बाद भी चालू नहीं हुआ ओवर हेड टैंक, ग्रामीण भड़के

Wed, 29 May 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
निर्माण के दो साल बाद भी चालू नहीं हुआ ओवर हेड टैंक, ग्रामीण भड़के
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर- 38 उत्तरी झंडीचौड़ में नवनिर्मित ओवर हेड टैंक को चालू करवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुधवार को रामलीला मैदान झंडीचौड़ में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 15 दिन के भीतर ओवर हेड टैंक चालू न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी रामलीला मैदान में एकत्र हुए, यहां उन्होंने उत्तरी झंडीचौड़ में निर्माण के दो साल बाद भी ओवर हेड टैंक चालू नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर ओवर हेड टैंक चालू नहीं किया गया, तो ओवर हैंड टैंक पर चढ़कर आत्मदाह कर लेंगे। पार्षद सुखपाल शाह व अमित नेगी ने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में ओवर हेड टैंक का निर्माण हो चुका है, लेकिन 2 वर्ष बाद भी ओवर हेड टैंक चालू नहीं करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी कोटद्वार ने अधिशासी अभियंता, जल निगम कोटद्वार व अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार को ओवर हेड टैंक को चालू करने के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये थे, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि यदि अब भी प्रशासन नही जागा तो वह ओवर हेड टैंक पर चढ़कर आत्मदाह करने को विवश होंगे । जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को ओवर हेड टैंक जल्द चालू करने का भरोसा दिलाया है। पार्षद सुखपाल शाह, अमित नेगी, रोहणी देवी, किसान नेता हरि सिंह रावत, महिला मंगल दल झंडीचौड़ की अध्यक्ष रामेश्वरी देवी, समाजसेवी सुरेश चंद्र, राजेंद्र चौहान, प्रेम सिंह चौहान, ताजवर सिंह, नैन सिंह, सरला देवी, पुष्पा देवी शाह, जितेंद्र आर्य, सरोजनी देवी, मनजीता देवी, आशा देवी, प्रर्मिला रावत, लक्ष्मी देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed