फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कुंवर सिंह राणा बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

कुंवर सिंह राणा बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Tue, 28 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
कुंवर सिंह राणा बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
कोटद्वार। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी गढ़वाल के जनपदीय अधिवेशन में शैक्षिक उन्नयन के लिए मिल-जुलकर प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई। इस मौके पर संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न कराए गए, जिसमें कुंवर सिंह राणा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को पदमपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित जनपदीय अधिवेशन का शुभारंभ हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, अपर शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एसपी खाली, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) जेपी काला, खंड शिक्षा अधिकारी लखपतराज खुगशाल व उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने किया। अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने शिक्षकों से छात्रों को अपना बच्चा समझकर शिक्षा देने का आह्वान किया। हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने संस्था द्वारा अगले वर्ष तक 100 सरकारी विद्यालयों को गोद लेकर इन विद्यालयों में सुदृढ़ीकरण का संकल्प दोहराया। अधिवेशन में विद्यालयों में लगातार छात्र संख्या पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। इसमें जिलाध्यक्ष पर कुंवर सिंह राणा 475 मत लेकर विजयी रहे, जबकि प्रदीप बलूनी को मात्र 89 मतों पर संतोष करना पड़ा। जिला संयुक्त मंत्री पद पर सतीश कुमार सर्वाधिक 329 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जबकि विपिन रांगड को 235 मत मिले। जिला महामंत्री मुकेश काला, कोषाध्यक्ष संजय केडियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयचंद्र आर्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह असवाल, अशोक जोशी, अतुल शर्मा, महामंत्री भगत सिंह भंडारी, दुगड्डा शाखा अध्यक्ष विपिन चौहान, मंत्री गोपाल सिंह रावत व उमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरदीप गुसाईं ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed