{"_id":"5cec1620bdec2206fd72cc3f","slug":"15589760817-kotdwar-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, पेड़ों में अटकी, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, पेड़ों में अटकी, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गुमखाल-सिलोगी-लक्ष्मणझूला मार्ग पर सिलोगी के पास रविवार देर शाम एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। कार सवार परिवार के लोग ज्वाल्पा देवी के दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे। घायलों को रविवार रात ही ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
लैंसडौन के तहसीलदार सोहन सिंह असवाल ने बताया कि रविवार शाम छह बजे गुमखाल-सिलोगी-लक्ष्मणझूला मार्ग पर सिलोगी से चार किमी आगे ग्राम सौड़ की सरहद पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद कार पेड़ों के बीच अटक गई। दुर्घटना में रोशन सिंह रावत (49) पुत्र एमएस रावत निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, पोस्ट आराघर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी आरती देवी (47), पुत्री सोनिया रावत (12), सास इंद्रा पंवार (60), भाई राजीव रावत (47) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण ले जाया गया जहां से ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
.