{"_id":"5ceac56ebdec2207571f609c","slug":"15588898872-kotdwar-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता ग्रहण करने वालों को वितरित किए अरेवा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता ग्रहण करने वालों को वितरित किए अरेवा कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। असम राइफल्स एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (अरेवा) की यहां हुई बैठक में सदस्यों ने पेंशन संबंधी मुद्दे उठाए। संगठन के राज्य सचिव ने समस्याओं के समाधान के लिए महानिदेशालय को पत्र लिखने का बात कही। बैठक में 10 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की और पूर्व में सदस्यता ग्रहण करने वालों को संगठन के अरेवा सदस्यता कार्ड वितरित किए गए।
रविवार को बालासौड़ के महाराजा वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राज्य सचिव सूबेदार अशोक नेगी (रिटा.) ने शिरकत की। उन्होंने भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि देश को पूर्ण बहुमत के साथ एक अच्छी सरकार मिली है। बैठक में सैनिकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से न्यायालय के माध्यम से सरकार से अपने हकों की मांगों के लिए लड़ रहे हैं। न्यायालय के निर्देशानुसार असम राइफल्स को ईसीएचएस की सुविधा लागू हो गई है। जल्द ही कार्ड बनने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस दौरान कई सदस्यों ने पेंशन संबंधी मुद्दों पर खेद व्यक्त किया। बैठक में मेहरबान सिंह भंडारी, सूबेदार पूरण सिंह, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह गुसाईं व गोविंद बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।