फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, मनाई होली

ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, मनाई होली

Thu, 23 May 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, मनाई होली
कोटद्वार/लैंसडौन/किशनपुर। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों सहित देेशभर में भाजपा को मिली ऐतिहासिक बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर होली मनाई। उन्होंने अबीर गुलाल उड़ाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर कोटद्वार के झंडाचौक पर जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को लोकसभा की सभी पांचों सीटों पर लाखों की बढ़त होने के बाद भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता झंडाचौक पर एकत्र हुए। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए शहर का भ्रमण किया। उन्होंने पूरे देश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर झंडाचौक में ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर गुलाल लगाया और मिठाई खिलाते हुए भाजपा की जीत पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, नगर महामंत्री पंकज भाटिया, धर्मवीर गुसाईं, धीरेंद्र चौहान, उमेश त्रिपाठी, राजेंद्र जखमोला, विकास दीप मित्तल, अमिताभ अग्रवाल, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, आशा डबराल, मानेश्वरी बिष्ट, पूनम खंतवाल, गीता बुड़ाकोटी, रानी नेगी, कुंज बिहारी देवरानी, रविंद्र बिष्ट, विजय लखेड़ा, गजेंद्र मोहन धस्माना, सुरेंद्र बिजल्वाण व सुनील बलूनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को एक लाख से अधिक अजेय बढ़त मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी के मारे सड़कों पर उतर गए। उन्होंने आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
बृहस्पतिवार को दोपहर में जैसे ही भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी से डेढ़ लाख वोटों की बढ़त ली, कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों से निकलकर कोटद्वार के झंडाचौक में एकत्र हुए। वहां से उन्होंने तिरंगा और भाजपा के झंडे के साथ झंडाचौक तक प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस बीच भारत माता की जय.., वंदे मातरम.., छा गया मोदी, आ गया मोदी.. से झंडाचौक गूंज गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को जीत का कारण बताया।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद जयदीप नौटियाल, सुभाष पांडे, गीता बुड़ाकोटी, शोभा बहुगुणा भंडारी, करम चंद गांधी, राजीव कुमार प्रजापति, सुरेश रावत, सुभाष कुकरेती, सीपी डोबरियाल, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल और सुधीर कुमार बहुगुणा आदि मौजूद थे।
उधर, लैंसडौन में पौड़ी लोकसभा सीट के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत सहित उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा को मिल रहे जीत के संकेत पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम पडे़। उन्होंने जीत का जश्न ढोल-नगाड़ों की ताल पर थिरकते हुए मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली-दिवाली एक साथ मनाते हुए जीत की खुशी मनाई। भाजपा की जीत का विजयी जुलूस पूरे नगर में जोश-खरोश केे साथ निकला। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर खंडेलवाल, नगर सचिव मुकेश अग्रवाल, जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, सांसद प्रतिनिधि अजय अग्रवाल व विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार भाबर क्षेत्र के किशनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को मिली बंपर वोटों से बढ़त के बाद जमकर खुशी मनाई। उन्होंने किशनपुरी चौराहे में एक दूसरे को मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
बृहस्पतिवार शाम को भाजपा कार्यकर्ता किशनपुर चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, छा गया मोदी जैसे अनेक नारे लगाते हुए जमकर जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई बांटी और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र भारद्वाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष राममोहन शुक्ला, कुबेर सिंह जलाल, राजेंद्र बिष्ट, अनिल गौड़, सुनील थपलियाल, रविंद्र सिंह चौधरी, शशि बिलास कुकरेती, युवराज पटवाल, रमन तोमर, रोशन लाल धूलिया, बुद्धिबल्लभ धूलिया, योगेश कुमार, मनीष भट्ट व राजीव डबराल आदि मौजूद थे।

-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed