{"_id":"5ce6e2c0bdec2206fc12711e","slug":"1558635251435-kotdwar-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालढांग मार्ग पर सिगड्डी स्रोत पुल का निर्माण फिर से शुरू, 35 मीटर पर डाला लेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालढांग मार्ग पर सिगड्डी स्रोत पुल का निर्माण फिर से शुरू, 35 मीटर पर डाला लेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल-कुमाऊं को राज्य की सीमा के भीतर से जोड़ने वाले लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के निर्देश पर एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को वन मंत्री के ओएसडी विनोद रावत ने सिगड्डी स्रोत में डेरा डालकर 35 मीटर पुल का लेंटर डलवाया। सड़क और पुल के निर्माण की मांग और समर्थन में सैकड़ों लोग बृहस्पतिवार को सिगड्डी स्रोत में डटे रहे। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग और सरकार को चेताया कि वह केवल सड़क और पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।
गत वर्ष राज्य सरकार ने करीब दस करोड़ की लागत से 11 किमी लालढांग-चिलरखाल मार्ग बनाने की घोषणा की थी। इस मार्ग पर निर्माण कार्य चल ही रहा था कि वन विभाग के अधिकारियों ने एनटीसीए की गाइडलाइन का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। वन अधिकारियों की ओर से सड़क और पुल का निर्माण कार्य रुकवाने से खफा वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत गत 19 मई को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओें और क्षेत्रीय जनता के साथ सिगड्डी स्रोत पहुंचे थे। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए अपनी ही सरकार और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हुंकार भरी और सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। वन मंत्री के ओएसडी विनोद रावत ने बताया कि सैकड़ों भाबरवासियों के साथ वह मौके पर जमे हुए हैं। 65 मीटर पुल के 35 मीटर हिस्से पर बृहस्पतिवार को लेंटर डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री के निर्देश पर सड़क और पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उधर, लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह का कहना है कि वह खुद और उनके विभाग के अधिकारी मतगणना ड्यूटी पर हैं। शासन के निर्देश पर काम बंद किया गया है। उन्हें पुल निर्माण की जानकारी नहीं है।
-फोटो