फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मतगणना में लगी अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी, तहसील में पसरा सन्नाटा

मतगणना में लगी अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी, तहसील में पसरा सन्नाटा

Wed, 22 May 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
मतगणना में लगी अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी, तहसील में पसरा सन्नाटा
कोटद्वार। एसडीएम समेत तहसील के अधिकतर कर्मियों की पौड़ी में बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना में ड्यूटी लगने के कारण बुधवार को तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। तहसील के अधिकांश कमरों में ताले लटके रहे। जिससे विभिन्न कार्यों के लिए तहसील पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम समेत तहसील के करीब एक दर्जन कर्मियों की पौड़ी में बृहस्पतिवार को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना में ड्यूटी लगी हुई है। बुधवार को अधिकारी और कर्मचारी मतगणना के लिए पौड़ी चले गए। जिससे तहसील में एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, एडीएम कोर्ट कार्यालय समेत अधिकांश कमरों में ताले लटके रहे। कोटद्वार-भाबर और दूर दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र समेत विभिन्न कार्यों के लिए तहसील पहुंचे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे कुंदन सिंह रावत, रविंद्र केष्टवाल, जगमोहन सिंह रावत, राजेस्वरी देवी, वंदना शर्मा ने कहा कि वे काफी देर तक एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालयों के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करते रहे। काफी देर बाद भी जब अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं पहुंचे तो लोगों ने अधिकारियों को संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि अधिकारी मतगणना ड्यूटी में पौड़ी गए हुए है। जिससे उन्हें को मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed