फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुश्तों का निर्माण न होने पर जताया रोष

आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुश्तों का निर्माण न होने पर जताया रोष

Wed, 22 May 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुश्तों का निर्माण न होने पर जताया रोष
कोटद्वार। वार्ड नंबर-28 नींबूचौड़ के अंतर्गत सत्तीचौड़ इलाके के निवासियों की बैठक में आपदा के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों और पुश्तों का निर्माण न होने पर गहरा रोष जताया गया। बैठक में नागरिकों ने बरसात से पूर्व निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह रावत की अध्यक्षता में सत्तीचौड़ के नागरिकों ने बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2017 और वर्ष 2018 में आई आपदा के दौरान कई सड़कें, पुश्ते और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन शासन की ओर से अभी तक क्षेत्र की नदियों में क्षतिग्रस्त पुश्तों और सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूरा नहीं कराया गया है, जिससे बरसात में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने कहा कि गांव जाने वाले रास्ते टूटे हुए हैं, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के निर्माण पर रोक लगने से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। बैठक में अविलंब मार्ग का निर्माण कराने की मांग की गई। बैठक में प्रवीन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, वीरबल सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, विनोद रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुरमान सिंह, जसवंत सिंह, बब्बी भंडारी, अनूप सिंह नेगी, शेखर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल में भी पूरा नहीं हुआ बंचूरी-ढुंगा-बिथ्याणी मार्ग
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बंचूरी-ढुंगा-बिथ्याणी मोटर मार्ग का निमार्ण कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्राम पंचायत ढुंगा के चार गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। स्थिति यह है कि इन गांवों के 60 परिवार तीन किमी. पैदल दूरी तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचते हैँ। सड़क की सुविधा नहीं होने से मरीजों और बुर्जुगों और गर्भवती महिलाओं को मुख्य सड़क तक पहुंचाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यमकेश्वर ब्लॉक के ढुंगा, अकरा, ढुंगा सकरा, ढुंगाधार और बिथ्याणी गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए शासन ने मार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। 2013-14 में लानिवि ने बंचूरी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया था। लेकिन भूमि का मुआवजा नहीं मिलने के कारण तब ग्रामीणों ने बिथ्याणी से 1 किमी. पहले ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य रोक दिया। बाद में लोक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीणों को मुआवजा दे दिया गया, लेकिन 6 वर्ष बीतने के बाद भी मोटर मार्ग को कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग से नहीं जोड़ा जा सका है। ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद बडोला ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में हर बार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने का मुद्दा उठाया, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण चंद्रमोहन बडोला, लक्ष्मी देवी, प्रेमा देवी, हेमलता देवी, सुलोचना देवी, बलदेव प्रसाद आदि ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के आधे अधूरे निर्माण के चलते उन्हें कांडी और बिथ्याणी से 3 किमी. पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने विभाग से मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर उसे कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग की है।

लोनिवि दुगड्डा के एई सत्य प्रकाश राठौर ने कहा कि बंचूरी-ढुंगा-बिथ्याणी मोटर मार्ग के 1 किमी. हिस्से के निर्माण के लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिल गई है। अगले माह से अवशेष हिस्से का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed