फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   घेराव की मंशा से सिगड्डी स्रोत पहुंचे कोटद्वार-भाबर से लोग, नहीं पहुचे अधिकारी

घेराव की मंशा से सिगड्डी स्रोत पहुंचे कोटद्वार-भाबर से लोग, नहीं पहुचे अधिकारी

Tue, 21 May 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
घेराव की मंशा से सिगड्डी स्रोत पहुंचे कोटद्वार-भाबर से लोग, नहीं पहुचे अधिकारी

विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। लालढांग-चिलरखाल मार्ग के निर्माण को रुकवाने के लिए वन विभाग और लोनिवि के अधिकारियों के सिगड्डी स्रोत में पहुंचने की सूचना पाते ही भारी संख्या में लोग अधिकारियों के घेराव की मंशा से मौके पर पहुंचे । कई घंटे इंतजार के बाद भी अधिकारियों के न पहुंचने पर लोग वहां से वापस आ गए।
मंगलवार को सिगड्डी स्रोत में निर्माणाधीन पुल के कार्य को रुकवाने के लिए वन विभाग और लोनिवि के अधिकारियों के आने की सूचना क्षेत्रवासियों को मिली। सूचना मिलते ही सुबह नौ बजे से कोटद्वार और भाबर के लोग चिलरखाल चेक पोस्ट पर जमा होने लगे। करीब ग्यारह बजे सैकड़ों लोग वहां से सिगड्डी स्रोत में पहुुंचे और अधिकारियों के आने का इंतजार करने लगे। लोगों का कहना था कि कई दशकों के बाद लालढांग-चिलरखाल मोटरमार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो पाया है। कुछ लोग कार्य रुकवाने का प्रयास कर रहे है, जिसके विरोध में क्षेत्रवासी सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएगे।
विज्ञापन

महिलाओं ने भी आंदोलन में भागीदारी का संकल्प लिया वहीं लालढांग से आए लोगों ने भी वन मंत्री को समर्थन देने का वायदा किया। इस अवसर पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के ओएसडी विनोद रावत ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र बिष्ट, भुवनेश खरक्वाल, राकेश मोहन धूलिया, डीएस रावत, शशिबाला केष्टवाल, किसान नेता परशुराम, अंकित काला, कुबेर जलाल, वीरेंद्र भारद्वाज, दिनेश चंद्र जोशी, विमल प्रसाद शुक्ला, चंद्रकांत केष्टवाल, प्रकाश टम्टा, कमलेश केष्टवाल, रतनी देवी, कमला देवी, रोशनी देवी, कुमाली देवी, सुमित्रा देवी, सीता देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed