फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों से मलबा हटाकर कराएं मरम्मत

आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों से मलबा हटाकर कराएं मरम्मत

Fri, 03 May 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों से मलबा हटाकर कराएं मरम्मत
कोटद्वार। भाजपा से जुड़े पार्षदों ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत न होने पर रोष जताते हुए बरसात से पहले मरम्मत कराने की मांग की । मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद शुक्रवार को तहसील पहुंचे, यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद रतूड़ी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर निगम में सम्मिलित 35 ग्रामसभाओं के 73 गांवों में गत वर्ष 25 अगस्त को आई आपदा के दौरान कई नहरें क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। रवि की फसल तो प्रभावित हो ही चुकी है, लेकिन अब काश्तकार खरीफ की फसल को लेकर परेशान हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि नहरों के स्वामित्व को लेकर नगर निगम और सिंचाई विभाग आमने-सामने है, जिससे अभी तक न तो मरम्मत हुई है और न ही नहरों में भरे मलबे की सफाई ही हुई है। इस मौके पर क्षतिग्रस्त नहरों की सफाई एवं मरम्मत का कार्य बरसात से पूर्व कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सौरव नौडियाल, गायत्री भट्ट, ज्योति सिंह, मनोज पांथरी, मनीष भट्ट, रितु चमोली, नीरूबाला खंतवाल, दीपक लखेड़ा, कमल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed