{"_id":"5c322f8fbdec2256f2027203","slug":"151546792847-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रविवार दोपहर को पुराना सिद्धबली मार्ग निवासी एक युवती का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एसआई पूनम शाह ने बताया कि पुराना सिद्धबली मार्ग निवासी सुदर्शन सिंह की पुत्री संस्कृति (18) पंखे पर लटकी हुई मिली। परिजन रविवार दोपहर गंभीर हालत में उसे यहां राजकीय बेस अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि संस्कृति रविवार को अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो संस्कृति चुन्नी के सहारे पंखे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और उसे लेकर यहां राजकीय बेस अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई पूनम शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।