{"_id":"5c2ceb4bbdec2256b5426164","slug":"151546447691-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो टालरेंस की सरकार में बढ़ रहे महिला अपराध: हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो टालरेंस की सरकार में बढ़ रहे महिला अपराध: हरीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर/कोटद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया कि जीरो टालरेंस की सरकार में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए इन्हें रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई। कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं आगे आकर इन मामलों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार को कोटद्वार और भाबर के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। भाबर के झंडीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी लोगों को अपनी पहाड़ी संस्कृति और व्यंजनों से जुुड़े रहने की अपील की। कहा कि पहाड़ी व्यंजनों झंगोरे की खीर, क्वादे की रोटी, गुड़ की चाय, कंडाली का साग, पहाड़ी ककड़ी आदि को टूरिज्म से जोड़ा जाना चाहिए। ताकि पर्यटकों में इन व्यंजनों की मांग बढ़े और पहाड़ों में खेती कर स्वरोजगार के लिए रास्ते खुलें। ऐसा होने पर पहाड़ों से हो रहे पलायन पर कुछ हद तक अंकुश लग सकेगा। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोटद्वार के नगर निगम बनने पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीरो टालरेंस का आलाप सुनाती भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर जुल्म बढ़ने लगे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को स्वयं आगे आकर पुख्ता कार्रवाई करनी होगी
कोटद्वार में पूर्व सीएम का हंस कल्चरल सेंटर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की जनता से अपनी संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।