फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सरकारी विभागों पर लाखों का राजस्व बकाया, जलसंस्थान ने भेजे नोटिस

सरकारी विभागों पर लाखों का राजस्व बकाया, जलसंस्थान ने भेजे नोटिस

Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर लाखों का राजस्व बकाया, जलसंस्थान ने भेजे नोटिस
दुगड्डा। दुगड्डा क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों पर जलसंस्थान का लाखों रुपये का राजस्व बकाया है। जलसंस्थान ने बिलों का भुगतान न करने पर 10 सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए हैं। इन विभागों पर 3.76 लाख रुपये का राजस्व बकाया चल रहा है, जो अब तक जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन

जल संस्थान कोटद्वार की ओर से दुगड्डा और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति कराई जाती है। लेकिन, उपभोक्ताओं द्वारा पेयजल का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। इसमें सरकारी विभागों के कार्यालय और आवासीय कालोनियां भी शामिल हैं। पुलिस स्टेशन दुगड्डा पर 66,281 रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिकित्सा प्रभारी और आवासीय कालोनी के 6,627 रुपये, 35,123 रुपये व 61,319 रुपये बकाया है। सहायक अभियंता सिंचाई विभाग यमकेश्वर पर 69,195 रुपये, सहायक अभियंता सिंचाई उपखंड पर 17,423 रुपये, नगर पालिका पर सुलभ शौचालय का 69,587 रुपये, उपकेंद्र सीला पर 15,389 रुपये, कन्या जूनियर हाईस्कूल देवीखाल पर 44,470 रुपये, प्रधानाध्यापक भदालीखाल पर 5,760 रुपये, आईटीआई दुगड्डा पर 14,271 रुपये, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम पर 11,040 रुपये का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल संस्थान एलसी रमोला ने बताया कि पेयजल का भुगतान न करने पर सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। अंतिम नोटिस जारी होने से पूर्व बिल जमा नहीं कराने पर संबंधित विभागों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed