{"_id":"5bf44ef7bdec220a7e0f8f66","slug":"151542737655-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली नगर पंचायत में भाजपा ने फहराया परचम, अंजना वर्मा बनी पहली अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली नगर पंचायत में भाजपा ने फहराया परचम, अंजना वर्मा बनी पहली अध्यक्ष
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सतपुली/कोटद्वार। नगर पंचायत सतपुली में भाजपा की अंजना वर्मा ने जीत दर्जकर भगवा लहरा दिया है। बाहरी-भीतरी के भारी विरोधाभास के बीच तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा ने 847 मत पाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की किरन रौतेला को 384 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी किरन रौतेला को 463 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाभी पूर्व प्रधान कांति देवी महज 32 मतों पर सिमट गई। भाजपा की बागी और यूकेडी प्रत्याशी मीनू डंगवाल को 426, कांग्रेस की बागी निर्दलीय प्रत्याशी मंजू मियां को 75, निर्दलीय सुचि राणा को 54 और सीएम की भाभी पूर्व प्रधान कांति देवी को 32 मतों से संतोष करना पड़ा।
चार वार्डों वाली सतपुली नगर पंचायत में सभासद के दो पद भाजपा समर्थित और एक सभासद कांग्रेस और एक निर्दलीय के खाते में गया। वार्ड एक से स्वाति देवी, वार्ड दो से थामेश्वर कुकरेती, वार्ड तीन से देवेंद्र राणा और वार्ड चार से आरती देवी विजयी रही। निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को आरओ इंद्रेश उपाध्याय एवं गिरीश चंद्र कोटनाला ने प्रमाण पत्र सौंपे। अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ सतपुली बाजार में विजयी जुलूस निकाला और सतपुली के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की बात कही।
-फोटो