{"_id":"5be1c681bdec2269360cb703","slug":"151541523073-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोखले मार्ग पर उमड़ी भीड़, जेबकतरों ने उडाए तीन लोगों के पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोखले मार्ग पर उमड़ी भीड़, जेबकतरों ने उडाए तीन लोगों के पर्स
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दीपावली में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। जेब कतरों ने गोखले मार्ग पर खरीदारी के लिए पहुंचे तीन लोगों के पर्स चुरा लिए। मामले में पीड़ित पक्षों की ओर से कोतवाली में शिकायत की गई है।
गोखले मार्ग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि 31 अक्तूबर को कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में गोखले मार्ग पर सादी वर्दी में महिला पुलिस के जवान तैनात करने की बात हुई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार के दौरान भीड़ के बीच में सक्रिय जेबकतरों ने कई लोगों की जेब काट दी। तीन लोगों के पर्स चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दी गई है। मामले में पीड़ितों की ओर से कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी गई।