{"_id":"5bdc8819bdec2269871eea30","slug":"151541179417-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक, निकाली रैली
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नगर के मुख्य मार्गोें पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली निकालकर लोगों से भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
शुक्रवार को विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बिजेंद्र सुंद्रियाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। रैली में शामिल छात्रों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ और देश की जनता कर रही पुकार, बंद करो ये भ्रष्टाचार आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। साथ ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में भी अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी व कविता पाठ आयोजित किया गया।
उधर, आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में भी बालिकाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने लालबत्ती चौक, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग पर रैली निकाली और तख्तियों पर लिखे स्लोगन जन-जन की बस यही पुकार, बंद करो यह भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार मिटाना है, देश को तरक्की के राह पर लाना है आदि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
-फोटो