फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हाईकमान का निर्णय सिरोधार्य, पार्टी को ही होगा नुकसान

हाईकमान का निर्णय सिरोधार्य, पार्टी को ही होगा नुकसान

Thu, 01 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
हाईकमान का निर्णय सिरोधार्य, पार्टी को ही होगा नुकसान
कोटद्वार/सतपुली। नगर निगम चुनाव में पार्टी से बगावत कर मेयर का चुनाव लड़ने वाले कोटद्वार के तीन बागी नेताओं को भाजपा प्रदेश हाईकमान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निष्कासन के निर्णय को बागी नेताओं ने शिरोधार्य करते हुए इसे पार्टी का ही नुकसान बताया। कहा कि वे जीवन पर्यंत पार्टी के लिए समर्पित रहे, लेकिन जब वक्त आया तो पार्टी ने ही उनके साथ धोखा किया। कहा कि पूर्व में स्थापित पार्टी नेताओं की पत्नियों को टिकट थमाया जाना, महिला सशक्तिकरण का मजाक है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल की ओर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, उनकी पत्नी विभा चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल और निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुधा सती को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। अपने निष्कासन की खबर लगते ही पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने कहा कि पार्टी हाईकमान चाहे जो निर्णय ले, वे जीवन पर्यंत कार्यकर्ता बने रहेंगे। पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है। विधानसभा चुनाव में वे प्रबल दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम में भी धोखा किया। निष्कासन पर उन्हें कोई शिकवा नहीं है।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ नेत्री सुधा सती ने कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने जीवन के महत्वपूर्ण चालीस साल दिए। हमेशा पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य किया, लेकिन पार्टी ने उनकी लगातार अनदेखी की। पार्टी के फैसले का नुकसान पार्टी और कोटद्वार की जनता को उठाना पड़ेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल का कहना है कि पार्टी द्वारा कोटद्वार में पूर्व में स्थापित राजनेताओं की पत्नी को मेयर का प्रत्याशी बनाना परिवारवाद को बढ़ावा देना है। यह निर्णय पार्टी के लिए आत्मघाती साबित होगा। पार्टी के लिए वर्षों से काम कर रहीं महिलाओं को ही टिकट मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सतपुली में पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले जगदंबा डंगवाल और मीनू डंगवाल को भी पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन दोनों नेताओं ने कहा कि जिस दिन प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी, उसी दिन उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed