फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रूण व बिटटू सर्वश्रेष्ठ सफाईकर्मी और कुसुम बनी सर्वश्रेष्ठ स्वच्छदूत

रूण व बिटटू सर्वश्रेष्ठ सफाईकर्मी और कुसुम बनी सर्वश्रेष्ठ स्वच्छदूत

Tue, 02 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
रूण व बिटटू सर्वश्रेष्ठ सफाईकर्मी और कुसुम बनी सर्वश्रेष्ठ स्वच्छदूत
लैंसडौन। छावनी परिषद की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर-5 की जसोमति कुसुम बिष्ट ने सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ दूत और अरुण मौंटी व बिटटू ने नगर का सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी होने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ कैंट भूपति रोहित ने किया। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश रावत ने नगर की सफाई व्यवस्था के लिए संचालित योजनाएं बताई। आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने पर्यटकों से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान वार्ड नंबर-6 के दिनेश रावत को सफाई कार्य में योगदान देने के लिए उत्कृष्ट वार्ड सदस्य और कैंट बोर्ड हाईस्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय घोषित किया। कार्यक्रम में विकास जागरूकता मंच देहरादून, आर्मी पब्लिक स्कूल, कैंट स्कूल के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर डा. एसपी नैथानी, राजेंद्र राणा, राजेश ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed