फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया मनमानी का आरोप, श्रमिकों ने काटा हंगामा

फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया मनमानी का आरोप, श्रमिकों ने काटा हंगामा

Wed, 05 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया मनमानी का आरोप, श्रमिकों ने काटा हंगामा
किशनपुर (कोटद्वार)। शेविंग नहीं करना भाबर के सिडकुल सिगड्डी स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के श्रमिकों पर भारी पड़ गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने एक-एक करके सौ श्रमिकों को फैक्ट्री से बाहर कर दिया। इससे भड़के श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मांगों को लेकर श्रम आयुक्त को ज्ञापन दिया और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को सिडकुल सिगड्डी स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स कंपनी में उस समय हंगामा हो गया, जब फैक्ट्री प्रबंधन ने शेव करके न आए हुए श्रमिकों को फैक्ट्री के अंदर प्रवेश करने से मना कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर ओवर टाइम न देने, वेतन समय पर न देने, समय-समय पर वेतन वृद्धि न करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस संबंध में श्रमिकों ने श्रम आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन ने श्रमिकों के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि मामला फैक्ट्री परिसर में श्रमिकों द्वारा अनुशासनहीनता करने से जुड़ा है। नोटिस देने के बाद भी श्रमिकों ने प्रबंधन के निर्देशों का पालन नहीं किया, जिससे उनका प्रवेश वर्जित किया गया। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनय भट्ट, सुनील सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, विकास सिंह, मनीष नेगी, दीपक कुमार, राजेश रावत, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed