{"_id":"5b005a7c4f1c1bd3408b6752","slug":"151526749820-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रशिक्षण के साथ चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रशिक्षण के साथ चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के बालागंज गांव में पतंजलि योगपीठ के ओर से आयोजित योग शिविर में ग्रामीणों ने योग आसनों के प्रशिक्षण के साथ ही गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर योग प्रचारिका रेखा नेगी के साथ योग साधकों ने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षकों ने योग साधकों को स्वस्थ शरीर के लिए योग का महत्व बताते हुए सूर्य नमस्कार, भुजंग आसन, चलभ: आसान, मरकट आसन, ताड़ासन, धनुरासन, हलासन, सूर्य नमस्कार आसनों का प्रशिक्षण दिया। शिविर में आरोग्य सभा के माध्यम से योग प्रचारिका रेखा नेगी ने ग्रामीणों को घरेलू जड़ी बूटियों के इस्तेमाल और एक्यूप्रेसर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग अपनाने से हमारे तन मन के सम्पूर्ण दोष दूर होते हैं । शिविर में बुजुर्गों के साथ ही बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर तनुजा, निर्मल केवनी, पुष्पा रावत, संगीता नेगी, मीना रावत, शकुंतला देवी मौजूद रहे।