{"_id":"5afb148e4f1c1bce408b587d","slug":"151526404238-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विस्तार की अधिसूचना रद्द होने पर यूकेडी ने मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विस्तार की अधिसूचना रद्द होने पर यूकेडी ने मनाई खुशी
Updated Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम सीमा विस्तार की अधिसूचना रद्द होने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने नंदपुर पटवारी चौकी में एकत्र होकर खुशी मनाई।
मंगलवार को नंदपुर पटवारी चौकी और कलालघाटी में आयोजित जनसभा में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत के नेतृत्व में ग्रामीण और कार्यकर्ता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि न्यायालय ने जनभावनाओं का सम्मान रखते हुए नगर निगम के सीमा विस्तार की जनविरोधी नीति को दूसरी बार खारिज किया है। प्रदेश सरकार नगर निगम सीमा विस्तार के नाम पर ग्रामीणों को लूटना चाहती है। उन्होंने जनता से क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर खुलकर सामने आने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवण सिंह, विनोद नेगी, बीना जोशी, तीरथ सिंह, लक्ष्मी असवाल, सुषमा बिष्ट, पुष्पा नेगी, सरोज नेगी, विमला देवी, पितृशरण जोशी, पवन गौड़, कमलेश कुकरेती, पूनम रावत, आभा डबराल आदि मौजूद रहे।