{"_id":"5af71ffd4f1c1be5408b4c4e","slug":"151526145021-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने कोटद्वार तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने कोटद्वार तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 12 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यात्रा सीजन में ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने शनिवार को दूसरे दिन भी कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार हर साल पीआरडी जवानों को यात्रा सीजन में तैनात करती थी। इससे उन्हें ड्यूटी के हिसाब से मानदेय मिल जाता था, लेकिन इस बार यात्रा सीजन में उनकी अनदेखी कर दी गई, जिससे उन्हें घर बैठने पर मजबूर कर दिया गया।
शनिवार को कोटद्वार, दुगड्डा और अन्य विकासखंडों के पीआरडी जवानों ने दूसरे दिन भी कोटद्वार तहसील में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। पीआरडी जवानों ने कहा कि यात्रा सीजन शुरू हुए अभी भी ज्यादा समय नहीं हुआ है, अब भी शासन और प्रशासन अपने क्षेत्रों में पीआरडी जवानों को तैनात कर काम दे सकती है। कहा कि सीजन ड्यूटी लगाने के लिए उनका संगठन एक मई से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रख रहा है, लेकिन उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, तेज सिंह, रोहित कुमार, ध्यान सिंह, मनोज कुमार, मुन्नू सिंह, शहजाद, भगवत प्रसाद, विजय कुमार व भूपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-फोटो