{"_id":"5ab5320a4f1c1bba758b71ff","slug":"151521824266-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सुखरौ पट्टी के लालपुर गांव में मानकों की अनदेखी कर सीसी मार्ग के निर्माण से ग्रामीण भड़के हुए हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से लेकर सीएम तक ज्ञापन भेजकर की है। कहा कि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए सीसी मार्ग के निर्माण में मानकों को दरकिनार कर दिया गया है।
ग्रामीण भरत सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह, कमल खंतवाल, सुनील, हरेंद्र कुमार, योगेश सिंह, राजेश, बीएस नेगी, कैलाश चंद्र, मनवीर, मोहन और हेमंत समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि दुगड्डा की ओर से लालपुर गांव के अंदर सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग निर्माण से पहले ग्रामीणों ने पुराने सीसी मार्ग को उखाड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन कुछ लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए विभाग ने पुराने मलबे के ऊपर ही सीमेंट डालकर मार्ग निर्माण कर दिया। ग्रामीणों ने सीसी निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया गुणवत्ता का भी आरोप लगाते हुए समूचे मार्ग निर्माण की जांच की मांग की। कहा कि कुछ लोगों ने पूर्व में बने मार्ग पर स्लैब डालकर अतिक्रमण किया था, जिसे जांच के बाद उपजिलाधिकारी ने तोड़ने के आदेश दिए। कहा कि सीसी मार्ग ऊंचा होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी भेजा है।
-फोटो