फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रवक्ता और एलटी संवर्ग के शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती कराने की मांग

प्रवक्ता और एलटी संवर्ग के शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती कराने की मांग

Wed, 21 Mar 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता और एलटी संवर्ग के शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती कराने की मांग
कोटद्वार। बीएड प्रशिक्षित युवा संघ व शिक्षित महासंघ ने यहां हुई बैठक में बेरोजगार बीएड शिक्षितों की समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से इंटर कालेजों में रिक्त पड़े प्रवक्ता संवर्ग और एलटी संवर्ग के शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में परमानंद बलोदी ने कहा कि राज्य में इंटर कालेजों में प्रवक्ता संवर्ग और एलटी संवर्ग के पद खाली चल रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस पदों पर भर्ती नहीं करके बीएड प्रशिक्षितों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। संघ के प्रवक्ता अरविंद दुदपुड़ी ने कहा कि भाजपा ने अपनी घोषणा में कहा था कि सरकार बनने के छह माह के भीतर ही सभी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। वक्ताओं ने जल्द ही प्रवक्ता संवर्ग और एलटी संवर्ग के शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में भारत रावत, नवीन गौड़, मनोज गौड़, मोहित ठाकुर, दीपिका सकलानी, सतपाल, आशीष गोयल, ममता व शीतल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed