फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मिनी मैराथन में राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े 302 लोग

मिनी मैराथन में राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े 302 लोग

Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मिनी मैराथन में राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े 302 लोग
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता मिनी मैराथन में गढ़वाल मंडल सहित कई राज्यों के धावकों और स्थानीय लोगों ने शिरकत कर राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए दौड़ लगाई। साथ ही उन्होंने प्रेम व सद्भाव की भावना का संचार करने का संकल्प लिया। विजेताओं को ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को सेना के परेड ग्राउंड से मिनी मैराथन का शुभारंभ ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। राष्ट्रीय एकता की इस दौड़ में 302 कर्मचारी, अधिकारीगण, सभी वर्गों, समुदाय के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर ब्रिगेडियर चटर्जी ने लोगों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के विकास में अपना योगदान देेेने की अपील की। मिनी मैराथन परेड ग्राउंड लैंसडौन से जयहरीखाल और वहां से वापस आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर हुई मिनी मैराथन की 10 किमी दौड़ पुरुष 16 से 50 आयु वर्ग में राकेश सिंह ने प्रथम, रमेश सिंह द्वितीय व गगन सिंह तृतीय रहे। महिला वर्ग की पांच किमी में निशा राना प्रथम, किरण रेड्डी द्वितीय व शीतल तृतीय रही। बालक वर्ग चार किमी दौड़ में गुरुजन प्रथम, विवेक चौफलियाल द्वितीय, संतोष तृतीय रहे। बालिका वर्ग चार किमी में अंकिता सिंह प्रथम, अंकिता बिष्ट द्वितीय व निकिता तृतीय रहे। 50 आयु से ऊपर वर्ग की दौड़ में कैंट कार्यालय के कर्मचारी शिवचरण सिंह बिष्ट ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर प्रकाश चंद्र और गमाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को सेना की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed