{"_id":"5a579c964f1c1bef188b4696","slug":"151515691158-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी संघर्ष में टाइगर के शावक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी संघर्ष में टाइगर के शावक की मौत
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के पाखरौ रेंज में आपसी संघर्ष में टाइगर के नर शावक की मौत हो गई। घटनास्थल पर खून के निशान पाए गए हैं। वन विभाग ने शावक का पोस्टमार्टम कराकर शव को नष्ट कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के पाखरौ रेंज में वन कर्मी गश्त पर थे, तभी उन्हें रेंज के धौलखंड कंपार्टमेंट नंबर दो में टाइगर का शावक मृत मिला। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल विभाग के आला अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टाइगर की मौत की पड़ताल की। केटीआर के डीएफओ एके त्रिपाठी ने बताया कि मृत मिले टाइगर के शावक शव के पास खून के निशान पाए गए हैं। संभवत: आपसी संघर्ष के कारण शावक की मौत हुई है। ब्यूरो