{"_id":"5a2d63514f1c1bc5758b8230","slug":"151512923985-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदला- पालकोट गांव में लंगूर का आंतक, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदला- पालकोट गांव में लंगूर का आंतक, ग्रामीण परेशान
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के जदला और पालकोट गांव में लंगूर के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। लंगूर आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा है। भय से बच्चों का अकेले घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। ग्रामीणों ने लंगूर के आतंक से निजात दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
लंगूर ने जदला गांव की कुसुम देवी, सुषमा जदली, ब्रहमानंद, जगदम्बा जदली, नरेंद्र सिंह को अलग-अलग दिनों में घायल किया है। ग्रामीण ब्रहमानंद ने बताया कि लंगूर अकेला पाकर लोगों पर हमला कर देता है। बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं।
उधर, वन क्षेत्राधिकारी लैंसडौन रेंज दिनेश घिल्डियाल ने बताया कि अब तक इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।