{"_id":"5a15ae174f1c1b79548bedaa","slug":"151511370263-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार के मोटाढांक में आज लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के मोटाढांक में आज लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 23 नवंबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग और सामान्य रोगों की जांच विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की जांच और हृदय रोग से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से कोटद्वार (भाबर) के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय मोटाढांक (उमराव नगर) में आयोजित मेडिकल कैंप में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. हरेंद्र कुमार बच्चों की जांच करेंगे।
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. भावना अग्रवाल महिला रोगियों की जांच करेंगी।
राजकीय संयुुक्त चिकित्सालय कोटद्वार के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मनोज कुमार हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर उचित सलाह देंगे। प्रकाश आई केयर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सतीश अमोली आंखों से संबंधित मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। लीला डेंटल केयर के दंत रोग विशेषज्ञ डा. अनिल मोहन दांत से संबंधित रोगों की जांच कर मरीजों को आवश्यक सुझाव देंगे।
विज्ञापन
कोटद्वार का एकमात्र पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट डीपीएमआई के छात्र-छात्राएं मरीजों के रक्तचाप की जांच करेंगे। संस्थान के प्रशिक्षक लोगों को हृदय रोग के कारण और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देेंगे। स्वास्थ्य शिविर सुबह दस बजे शुरू होगा और दो बजे तक चलेगा।