{"_id":"5a11b8ad4f1c1ba7678bc8d3","slug":"151511110829-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने तहसील में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने तहसील में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन 34वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने तक कार्यबहिष्कार और आंदोलन जारी रखते हुए आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
रविवार को संगठन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकत्री तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि पूरे प्रदेश की आशा कार्यकत्री पिछले 34 दिनों से कार्यबहिष्कार पर हैं, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके कारण आशाओें में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र उनकी मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, मीना रावत, नीलम कुकरेती, ज्योति, सुमित्रा भट्ट, विजय लक्ष्मी, रेखा देवी, कल्पना बिष्ट, अनीता, विमला जोशी व शांति देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
-फोटो